Babhanjot: आशा कर्मियों ने बीसीपीएम के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बभनजोत गोंडा। सीएचसी केंद्र बभनजोत पर आशा कर्मचारीयों ने मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन। बीसीपीएम के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे।
गुरुवार को आशा कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश सीटू के तत्वाधान में ब्लॉक इकाई बभनजोत द्वारा प्रांतीय संरक्षक दिलीप शुक्ला के नेतृत्व में आशा कर्मियों की पिछले पांच महीने का बकाया भुकतान बीसीपीएम द्वारा न दिए जाने व अन्य समस्याओ को लेकर किया धरना प्रदर्शन। वही धरना प्रदर्शन के दौरान संगठन के प्रांतीय संरक्षक दिलीप शुक्ला से भिड़े बीसीपीएम केसरी प्रसाद जमकर हुई नोकझोंक। एक दूसरे ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप। धरने पर बैठी आशा कर्मचारियों ने बीसीपीएम के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे।

अपनी मांगों को लेकर सीएमओ को संबोधित 6 सूत्रीय मांग पत्र सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर तरुण मौर्या को सौंपा। मांग पत्र में बताया है कि आशा संगनी का बकाया भुगतान शीघ्र कराया जाय, आशा कर्मियों को कार्य कराने के उपरांत सभी बिन्दुओ का भुगतान कराया जाय, जननी सुरक्षा योजना एवं मातृत्व बंदना योजना का तत्काल भुगतान लाभार्थी के खाते मे भेजा जाय, प्रसूता से प्रसूता केंद्र पर अवैध वसूली बंद कराया जाय प्रसूता भोजन मे धाधली बंद कराया जाय सहित अन्य मांगे शामिल रही। हमारी मांगे 15 दिन में पूरी करें अन्यथा सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 