नवाबगंज: पुलिस कस्टडी में हुई देवा की मौत के बाद,दबकर रह गई झोलाछाप की हत्या की जांच
संवाददाता नवाबगंज। आवाज पब्लिक तक।
22 सितंबर 2022 । गोण्डा _उत्तर प्रदेश
नवाबगंज थाना क्षेत्र के जैतपुर माझा गांव के झोलाछाप राजेश चौहान की हत्या का मामला देवनारायण की पुलिस कस्टडी में मौत के आगे दब गया है। पुलिस कस्टडी में हुई मौत को लेकर पुलिस दिन-रात देवा हत्याकांड के खुलासे में लगी है। जबकि झोलाछाप की पत्नी व परिजनों का कहना है कि उनके मामले की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
मृतक डॉक्टर की पत्नी का आरोप है कि हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस इस मामले पर ध्यान नहीं दे रही है वही घर के कमाऊ सदस्य के चले जाने के बाद अब उनके परिवार के पालन पोषण पर भी संकट खड़ा हो गया है बाढ़ के चलते उनकी रोजमर्रा की जरूरत भी मुश्किल से पूरी हो रही है जैतपुर माझा गांव में रहकर क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप डॉक्टर राजेश चौहान की 8 जुलाई की रात को गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने माझा राठ गांव के रहने वाले बिजली संविदा कर्मी देव नारायण यादव उर्फ देवा व तीन अन्य युवकों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था पुलिस कस्टडी में पूछताछ के दौरान ही देवा की मौत हो गई थी।
देवा की मौत के बाद नवाबगंज में जमकर हंगामा हुआ था परिजनों ने पुलिस टीम पर देवा की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने के कोतवाल व तीन सिपाहियों पर हत्या का केस दर्ज कराया है। एसपी आरोपी कोतवाल व एसओजी प्रभारी समेत दस पुलिसकर्मियों को निलंबित कर चुके हैं। पुलिस हिरासत में हुई देवा की मौत के बाद राजनीतिक दल के लोग लगातार उसके घर पहुंच रहे हैं और उसके परिजनों को न्याय का भरोसा दिला रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच झोलाछाप डॉक्टर राजेश चौहान के हत्या का मामला दब गया है।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 