मुजेहना: दम घुटने से हुई थी नवजात की मौत, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा
एपीटी न्यूज़ लाइव, गोंडा
गोंडा धानेपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में रविवार को हुई नवजात की मौत दम घुटने के चलते हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। वहीं इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धानेपुर थाना क्षेत्र के रुद्रगढ नौसी गांव के रहने वाले सिराज अहमद ने अपनी पत्नी सायराबानो को शनिवार की रात प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में भर्ती कराया था। सायरा ने रात करीब 1.25 बजे एक बेटे को जन्म दिया था। जन्म के समय नवजात बच्चे की सांस कम चल रही थी। इसको लेकर डाक्टरोंने बच्चे तो आक्सीजन पर रखा था।
परिजनों का कहना है कि बच्चे को डिलीवरी रूम में आक्सीजन पर रखने के दौरान उन सभी को बाहर कर दिया गया था। रात में ड्यूट पर तैनात कर्मी के सो जाने पर नवजात को किसी जंगली जानवर ने नोच डाला था जिससे उसकी मौत हो गई थी न। इस मामले में प्रसूता के परिजनों ने अस्पताल कर्मियों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था और प्रसूता के भाई केमोहम्मद हारून ने धानेपुर थाने में अज्ञात प्रसव स्टाफ के खिलाफ धारा 304 ए के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि नवजात बच्चे की मौत दम घुटने के कारण हुई थी।
थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत दम घुटने से होने की जानकारी दी गई है। माना जा रहा है कि जंगली जानवर द्वारा नवजात को नोचने के दौरान आक्सीजन मास्क हट गया और नवजात की दम घुटने से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 