छपिया में सारे शाम बंदूक की नोक पर सर्राफा व्यापारी से सोने चांदी की लूट,जांच में जुटी पुलिस
छपिया गोण्डा:छपिया थाना क्षेत्र मे चोरों व बदमाशों के हौंसले बुलंद। बुधवार लगभग 7:30 बजे सरे शाम मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने छपिया मंदिर से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया के बीच सर्राफा व्यापारी से 100 ग्राम सोना व 6 से 7 किलो चादी की हुई लूट की घटना को अंजाम दिया है। सर्राफा व्यापारी छपिया थाना क्षेत्र के सोहिला गांव का बताया जा रहा है। टैरवा में व्यापारी का दुकान है। बताया जा रहा है कि व्यापारी दुकान बंद कर के शाम को घर जा रहा था । बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बीच सड़क पर घटना को अंजाम देते हुए फरार हो गए।
वहीं जब छपिया थाना अध्यक्ष से जानकारी के लिए फोन किया गया तो थाना अध्यक्ष संदीप सिंह का फोन नहीं उठा। वही इस बाबत मनकापुर क्षेत्राधिकारी संजय तलवार ने दूरभाष पर बताया कि मौके पर मौजूद हूं इन्वेस्टिगेशन जारी है । सहयोग के लिए सीयूजी की टीम भी बुलाई गई है।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 