खोड़ारे: स्वस्थ मन एवं भाईचारे के साथ मनाए मुहर्रम का पर्व
एपीटी न्यूज़ लाइव अकबर अली।
खोडा़रे गोण्डा। मोहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर शुक्रवार को खोड़ारे थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा ने दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं से मोहर्रम के त्यौहार को स्वस्थ मन और भाई चारे के साथ मनाए जाने की अपील की।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि दो पर्व एक साथ होने पर सभी धर्म गुरुओं से अपेक्षा की जाती है कि सभी धर्म समुदाय के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द पूर्ण वातावरण को बनाए रखें प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि त्यौहार के दौरान अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी कोई भी व्यक्त खलल डालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में गौरा पुलिस चौकी इंचार्ज अरुण कुमार राय सहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक तथा सभी समुदाय के धर्मगुरु उपस्थित रहे

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 