मोतीगंज। शादी से इनकार के बाद सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के पूरे परिवार पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, फिर खुद को किया आत्मदाह
मोतीगंज गोंडा। में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। थाना मोतीगंज के अंतर्गत अचलपुर छोटका गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के पूरे परिवार के 4 लोग सहित खुद पर पेट्रोल डालकर जला लिया।

घर से चीख-पुकार व आग की लपटों को देखकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। जलते हुए पांच लोगों को किसी तरह से बुझाया गया और आनन-फानन में गोंडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं विमल ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया था। लड़की का बड़ा भाई,मां और बाप भी बुरी तरह घायल हुए है।
जिले के मोतीगंज थानाक्षेत्र के अचलपुर गांव में एक सिरफिरे आशिक ने शनिवार को तड़के एकतरफा प्यार के चक्कर में प्रेमिका संग परिजनों को पेट्रोल डालकर जला दिया, फिर स्वयं आत्मदाह कर लिया। गोंडा के पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि अचलपुर गांव के रहने वाले रामनाथ की 18 साल की बेटी नंदनी पर शादी का दबाव बना रहे उसके सिरफिरे आशिक विमल ने शादी से इंकार करने पर पहले रामनाथ, नंदनी महेश और निर्मला पर पेट्रोल छिड़क कर चारों को जला दिया फिर स्वयं भी आत्मदाह कर लिया। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस गहन तफ्तीश में जुटी है। लड़की के परिवार वालों का गोंडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं दूसरी तरफ सिरफिरे आशिक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विमल के परिवार का आरोप है की विमल ने घटना से पहले उमको फोन करके जानकारी दी की थाने में सूचना दे दो वरना लड़की के परिवार वाले मुझे मार डालेंग।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 