खोड़ारे। विसुही नदी संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात महिला का शव मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप
अकबर अली खोड़ारे।
खोड़ारे गोंडा। संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात महिला का मंगलवार सुबह ग्रामपंचायत घारीघाट व लक्ष्मीनगर ग्रांट के मध्य विसुही नदी में शव मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने तत्काल सूचना थाना खोड़ारे पुलिस को दी। थाना प्रभारी सुरेश कुमार वर्मा मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी में से बाहर निकाला गया।

लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई है। खोड़ारे पुलिस ने आस – पास के थानों को महिला का शव मिलने की सूचना पहुंचा दी है। कहीं कोई गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं हुई है,इसकी जानकारी की जा रही है। शव को नदी से बाहर निकालने के बाद आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शिनाख्त कराने का भरसक प्रयास भी किया गया, लेकिन कोई पहचान नहीं हो पाई है।

क्षेत्रीय लोगों ने बताया की यहां की रहने वाली नहीं लग रही है। पानी के बहाव होने के कारण कहीं से बहकर लाश आई होगी। इस बाबत थाना प्रभारी सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि लगभग 30 वर्षीय एक महिला का शव मिला है। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है । शव चार — पांच दिन पुराना लग रहा है। क्षेत्रीय लोगों से भी पूछा गया , लेकिन सभी ने पहचानने से इंकार कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि शव किसी अन्य स्थान से बहकर यहां तक आ गया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 