बभनजोत। एसडीएम व सीओ ने स्कूल चलो अभियान रैली का हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
अकबर अली बभनजोत।
बभनजोत गोण्डा :शिक्षा क्षेत्र बभनजोत के न्याय पंचायत कस्बा खास के गौरा चौकी प्राथमिक विद्यालय व बुक्कनपुर प्राथमिक विद्यालय जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली को उप जिला अधिकारी मनकापुर कीर्ति प्रकाश भारती एवं क्षेत्राधिकारी मनकापुर संजय तलवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर दिया। रैली कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर स्कूल परिसर में आकर समाप्त हुई।

न्याय पंचायत कस्बा खास के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं एकत्र हुए। एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती एवं सीओ संजय तलवार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बच्चों के हाथ में स्लोगन की पट्टिकाएं थी। आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे, शिक्षा का है अधिकार हमारा आदि नारे लगाऐ ।

इस दौरान खोडारे प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज अरुण कुमार राय, खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, प्रधानयापक अबू सुफियान एआरपी हकीकुल्लाह,वकील,बशीर,निहालुद्दीन,नगीना खातून,नजमा खातून,आदि उपस्थित रहे।

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 