बभनजोत।सीएचसी अधीक्षक और खंड विकास अधिकारी संयुक्त रूप से किया पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ।
रिपोर्टर अकबर अली।
बभनजोत गोण्डा। सीएचसी अधीक्षक डॉ तरुण मौर्य व खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने रविवार को विकासखंड बभनजोत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बैजलपुर में नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।
सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर तरुण मौर्य द्वारा जानकारी दी गई कि पल्स पोलियो अभियान के तहत विकासखंड बभनजोत में 152 बूथ स्थापित किए गए हैं ।अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के 10,000 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। पोलियो अभियान के पहले दिन पोलियो केंद्रों और स्कूलों में कुल 152 बूथ पर पोलियो की 10640 खुराक बच्चों को पिलाई गई। जबकि इसके बाद 5 दिन घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो अभियान के तहत विकासखंड से 0 से 5 वर्ष के बच्चों को शत प्रतिशत पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य तय किया गया है।

इस अवसर पर सीएससी अधीक्षक डॉ तरुण मौर्य बभनजोत, खंड विकास अधिकारी बभनजोत विजय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान बैजलपुर रामसूरत आदि उपस्थित रहे।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 