खोड़ारे: गन्ना लदे ट्राला वा बाइक का हुआ भीषण एक्सीडेंट, दो की मौके पर ही हुई मौत
रिपोर्ट अकबर अली।
खोड़ारे – गोंडा । खोड़ारे थाना अंतर्गत सबरापुर बाजार में गन्ना लदे ट्राला से भीषण एक्सीडेंट होने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई । बताते चलें बभनान चीनी मिल का गन्ना लता ट्राला बभनान मिल पर जा रहा था और बभनान से आ रहे दो बाइक सवार ओवरलोड ट्रॉले से टकराकर ट्राले के नीचे जा गिरे जिसके चलते ट्राले के टायर दोनों युवकों के सर पर से गुजर गया । इस दुर्घटना को देखकर ट्राला ड्राइवर तुरंत मौके से भाग गया ।
हादसा आसपास के लोगों ने तत्काल सूचना पुलिस थाना खोडारे को दिया जहां मौके पर खोड़ारे पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई । बता दें कि दोनों युवक श्रवण कुमार पुत्र रामविलास , अर्जुन कुमार पुत्र रामप्रकाश बगदर ग्रंट के हरिजन पुरवा के बताए जा रहे हैं । मिल प्रबंधन के मनमानी के चलते ओवरलोडिंग होने के कारण आए दिन ऐसी घटनाएं क्षेत्र में घटती रह रही हैं । जिसके खिलाफ मृतकों के परिजनों ने तथा अनिल कुमार पांडे भगदर निवासी ने सड़क पर लाश को रखकर धरने पर बैठ गए हैं । इन लोगों की मांग मिल प्रबंधन के ओवरलोडिंग व ल्चर व्यवस्था से हो रहे दुर्घटनाओं के कारण प्रशासन सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी जा रही है । अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इनकी मांग को पूरा करता है मिल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करता है अथवा आए दिन ओवरलोडिंग के कारण ऐसी घटनाएं दोबारा होती लेगी ।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 