छपिया:होली एवं शबे-बारात के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित
होली एवं शबे-बारात के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित
रिपोर्ट वहीदुल्लाह चौधरी छपिया।
गोंडा छपिया थाना क्षेत्र के हथियागढ़ चौकी अंतर्गत शबे बरात व होली के मद्देनजर चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में थाना अध्यक्ष चितवन कुमार व चौकी प्रभारी दिलीप कुमार की मौजूदगी में दोनों त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु बैठक हुई। आगामी त्यौहार को लेकर 18 मार्च को होली व शबे बरात जुमा होने के नाते थाना अध्यक्ष ने बैठक में आए हुए संभ्रांत व्यक्तियों व ग्राम प्रधानों से आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी की जिम्मेदारी है होली का त्यौहार आपसी मेल मोहब्बत पुरानी रंजिश को भूल कर आपसी मेल मिलाप मोहब्बत का पैगाम देता है।

लोग सारी शिकवा शिकायत भूलकर होली के त्यौहार में एक हो जाते हैं । सब लोग खुशी-खुशी अपना त्यौहार मनाए लेकिन जुमा का दिन होने के नाते किसी अन्य समुदाय पर रंग या कीचड़ ना फेंके, ताकि उनकी जुमा की नमाज भी हो सके यदि कोई व्यक्ति अराजकता फैलाने की कोशिश करता है तो उसके साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी। और मुस्लिम समाज के लोग शबे बरात शांतिपूर्वक मनाएं और अपने मजार व कब्रों पर जाकर फातिहा पढ़ें ।
वही बात चौकी प्रभारी ने भी दोहराई सभी लोग अपने अपने त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाएं। कोई अराजक तत्व किसी प्रकार की गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा उसके साथ सख्ती से निपटगें। इस मौके पर ग्राम प्रधान मोहम्मद इरफान ग्राम प्रधान जमाल अहमद प्रधान मनीष पांडे कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव दीपक कुमार मुनीब और सारे लोगों सहित मौजूद रहे।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 