वजीरगंज:बाग में मिला तीस वर्षीय युवक का शव,हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस
वजीरगंज:बाग में मिला तीस वर्षीय युवक का शव,हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस
गोण्डा।। जनपद वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहादुरा के अहिरनपुरवा में बुधवार सुबह एक तीस वर्षीय युवक का शव कोल्हमपुर इमाम गांव के बाहर बाग में मिला है। जिसकी शिनाख्त शिवबहादुर यादव(30)वर्ष पुत्र समयदीन यादव निवासी बहादुरा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे अपने घर से कहीं जाने के लिए निकला था। देर रात न लौटने पर खोजबीन शुरू की। बुधवार की सुबह युवक का शव बाग के एक पेड़ के नीचे पड़ा मिला। मृतक का गमछा दो भागों में फटा होने से आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की ओर इशारा कर रही है। मृतक शरीर के मुंह में काफी सूजन व नाक से खून निकलना पाया गया। और शरीर के कई जगह चोट के निशान मिले हैं। परिजन इसे हत्या मान रहे हैं।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक का शव उसके घर मिला। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस ने इसे इत्तेफाकिया की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 