फेडरेशन आफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन आफ इंडिया ( एफएमआरएआई) की राष्ट्रीय कार्यसमिति में चुने गये कामरेड कौशलेंद्र पांडेय
फेडरेशन आफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन आफ इंडिया ( एफएमआरएआई) की राष्ट्रीय कार्यसमिति में चुने गये कामरेड कौशलेंद्र पांडेय
गोंडा। दवा प्रतिनिधियों की अखिल भारतीय संगठन एफएमआरएआई का राष्ट्रीय सम्मेलन 10 – 12 मार्च 2022 को कोटा राजस्थान में संपन्न हुआ जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड रमेश सुंदर ,महासचिव कामरेड शांतनु चटर्जी , कोषाध्यक्ष कॉमरेड पार्थो रक्षित सहित 20 पदाधिकारी तथा 94 राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य चुने गए। गोंडा से सीआईटीयू से संबद्ध संगठन यूपीएमएसआरए के प्रदेश सचिव कामरेड कौशलेंद्र पांडेय को एफएमआरएआई के राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य चुना गया। कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सम्मेलन में कई प्रस्ताव भी पारित किये गये जिसमें मुख्य रूप से सार्वजनिक क्षेत्र की दवा कंपनियों को पुनर्जीवन देने तथा निजीकरण न करने, शिक्षा और स्वास्थ्य पर केंद्रीय बजट बढ़ाने, दवाओं पर जीएसटी शून्य करने तथा दवाओं के दामों में बढोत्तरी को रोकने, फार्मा कंपनियों के लिए यूसीपीएमपी लागू करने , सेल्स प्रमोशन इंपलाईज के लिए न्यूनतम वेतन रुपये 26000/ किये जाने आदि को लेकर प्रस्ताव पास किये गये।

सम्मेलन में ईपीएफओ द्वारा ईपीएफ में ब्याज दर को कम किये जाने की भी निंदा प्रस्ताव लाया गया। तथा आगामी 28 – 29 मार्च 2022 को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों कर्मचारियों व फेडरेशनों के संयुक्त आवाहन पर केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम हड़ताल में शामिल होने का भी निर्णय लिया गया। गोंडा जनपद के ट्रेड यूनियनों कर्मचारियों के पदाधिकारियों ने कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय को एफएमआरएआई के राष्ट्रीय कार्यसमिति में चुने जाने पर संतोष शुक्ला, विनीत तिवारी, रोबी गांगुली, रविंदर सिंह, सत्य नारायण तिवारी, ईश्वर शरण शुक्ल, दिलीप शुक्ला, मीनाक्षी खरे, सलमा परवीन, रानीदेवी पाल, स्वामीनाथ , राजीव कुमार अब्दुल गनी, राम कृपाल यादव , खगेंद्र जनवादी आदि ने बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ दी तथा संयुक्त संघर्ष के आंदोलनों को आगे ले जाने के लिये मजबूत व अनवरत संघर्षों की आवश्यकता पर जोर दिया है।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 