अस्पताल से रूदौली वापस आने की सूचना पर रुश्दी मियाँ के आवास पर लगा लोगों का तांता
अस्पताल से रूदौली वापस आने की सूचना पर रुश्दी मियाँ के आवास पर लगा लोगों का तांता
अयोध्या।।पूर्व विधायक सैय्यद अब्बास अली ज़ैदी उर्फ रुश्दी मियां की एंजियोग्राफी के बाद अस्पताल से वपास आने पर बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आनंद सेन यादव सहित तमाम चाहने वालों ने रुदौली स्थित उनके आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनका स्वास्थ्य का हाल जाना।
बतादें कि पूर्व विधायक रुश्दी मियां के 1 सप्ताह पूर्व सीने में दर्द उठने की वजह से लखनऊ के डिवाइन हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था अब वह पूर्ण रूप से स्वस्थ्य होकर अपने घर आ गए हैं। सोमवार को जैसे ही विधानसभा क्षेत्र के लोगों को रुश्दी मियाँ के अस्पताल से रूदौली वापस आने की सूचना हुई उनके आवास इरशाद मंज़िल पर उनके चाहने वालों का तांता लग गया।

इस मौके पर पूर्व विधायक आनंदसेन यादव, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं बीकापुर विधानसभा प्रभारी एजाज़ अहमद,दरगाह शरीफ मख्दूम साहब के नायब सज्जादा नशीन शाह आफाक अहमद अहमदी(अहमद मियाँ),ख़ानक़ाह इलाहाबाद के ज़िम्मेदार शाह आरिफ मियाँ,चेयरमैन जब्बार अली,मोहम्मद रईस खान,विनोद लोधी एडवोकेट,शाह मसूद हयात ग़ज़ाली,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहीम अहमद,श्रीपाल रावत,मोहम्मद आरिफ,निशात अली खान,साहेब सरन वर्मा,वेद तिवारी,छोटेलाल यादव,मोहम्मद अतीक खान,सै0 शाहिद हुसैन रूमी,मो0 शारिक,चौधरी मतीन अहमद,ज़हीर खान,आबिद प्रधान,शहाब अख्तर खान,इक़बाल अहमद,शकील अंसारी,ग़ुलाम अन्सारी,अतीक सिद्दीकी,अरसलान शेख़ शिबली,सै0 अली मियां सहित तमाम लोगो ने रुश्दी से मुलाक़ात कर उनका हाल जाना और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 