खोड़ारे पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, शांति बनाए रखने की अपील की
खोड़ारे पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किया फ्लैग मार्च
रिपोर्ट अकबर अली खोड़ारे।
खोडारे गोण्डा :आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त कायम करने हेतु खोड़ारे पुलिस ने गौरा चौकी चंद्रदीप मार्ग व ब्लॉक मुख्यालय बभनजोत में फ्लैग मार्च किया। खोड़ारे थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह व चौकी प्रभारी अरुण कुमार राय ने माय टीम गौरा चौकी बभनान मार्ग व गौरा चौकी चंद्रदीप मार्ग कुक नगर अलीपुर गिन्नी नगर बाजार व गौरा चौकी बाजार में भी फ्लैग मार्च किया।
पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न कस्बों में भी संदेश देते हुए कोविड नियमों का पालन सुनिश्चित करने, विधानसभा चुनाव में शांति बनाये रखने व बिना किसी के लालच एवं दबाव में आए बिना निष्पक्ष रूप से चुनाव में मतदान करने को जागरुक किया तथा सन्देश दिया कि अगर कोई भी व्यक्ति अशांति फैलाने की कोशिश की तो उसे किसी भी कीमत पर बख्सा नही जाएगा।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 