मेरठ।विकास भवन सभागार में हुयी जिला उद्योग बंधु की बैठक
विकास भवन सभागार में हुयी जिला उद्योग बंधु की बैठक
ब्यूरो रिपोर्ट मेरठ।
जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर नगर आयुक्त, क्षेत्रीय प्रबन्धक, यूपीसीडा, अधिशासी अभियंता नगर निगम, अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग, अधिशासी अभियंता, एमडीए, मेरठ अग्रणी जिला बैंक प्रबन्धक, केनरा बैंक तथा औद्योगिक संगठनों की ओर से श्री सुभनेश अग्रवाल, अध्यक्ष आईआईए, श्री रविन्द्र एलन, श्री गिरीश कुमार, मिडफो, श्री कमल ठाकुर, महामंत्री विश्वकर्मा औ0 क्षेत्र तथा अन्य जनपदीय अधिकारीगण व गणमान्य उद्यमियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक का संचालन श्री वी0के0 कौशल उपायुक्त उद्योग द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीडीओ एस0 चैधरी ने की।
बैठक में एजेण्डा के अनुसार उद्यमियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मै0 मानसरोवर इन्फ्राबिल्ड प्रा0 लि0 के निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि संबंधित खसरे/भूमि का अवलोकन कर दिया गया है प्रशासन से पूर्ण सहयोग मिल रहा। समिति द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त प्रकरण पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।
कुंडा रेलवे क्राांसिग से परतापुर रेलवे स्टेशन/एफसीआई गोदाम को जाने वाली सडक के संबंध में अपर नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया कि कार्यादेश निर्गत किया जा चुका है जिस पर कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। श्री सत्या डावर के इकाई स्थापना हेतु मानचित्र के एनओसी के संबंध में एमडीए भूमि के संबंध में अर्जन/परिवर्तन अनुभाग द्वारा अवगत कराया गया कि इकाई के मानचित्र पर एनओसी निर्गत कर दी गयी है।
अवगत कराया गया मै0 अनन्त इण्ड0 एवं मै0 राजेन्द्र कुमार सुशील चंद आदि के संबंध में नगर निगम द्वारा दर्शाये गये गृह कर के संशोधन के संबंध में यदि किसी उद्यमी को गृह कर के संबंध में कोई आपत्ति है तो वह अपना प्रत्यावेदन नगर निगम को आपत्ति सहित उपलब्ध करा दे। श्री वी0के0 कौशल, उपायुक्त उद्योग द्वारा उपस्थित अधिकारीगण एवं उद्यमी संगठनों को धन्यवाद के साथ बैठक का समापन किया गया।

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 