गोंडा।जिले में यूरिया की नहीं है कमी, 787 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध, 650 मीट्रिक ब्लाकों पर पहुंची, नहीं होगी किल्लत
जिले में यूरिया की नहीं है कमी, 787 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध, 650 मीट्रिक ब्लाकों पर पहुंची, नहीं होगी किल्लत
मंगलवार शाम तक जिले में पहुंच जाएगी यूरिया की 03 अतिरिक्त रैक-डीएम
ब्यूरो रिपोर्ट गोंडा।
जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया है कि जिले में यूरिया खाद की कोई कमी है। वर्तमान में जिले में 887 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है जिसे तत्काल प्रभाव से ब्लाक गोदामों पर भिजवाया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि मंगलवार शाम तक जिले में यूरिया की तीन और रैक प्राप्त हो जाएगी जिससे यूरिया की समस्या पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।
उन्होंने जनपद के किसानों से अपील की है कि यूरिया के लिए परेशान न हों, कल सुबह तक यूरिया ब्लाक गोदामों पर पर्याप्त मात्रा में पहुंच जाएगी। उन्होंने यह भी कहा है कि किसी प्रकार की दिक्कत होने पर कि उपनिदेशक कृषि के मोबाइल नम्बर 7839882219, जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 9452258385, जिला प्रबंधक पीसीएफ के मोबाइल नम्बर 8765984430 तथा जिला प्रबन्धक इफको के मोबाइल नम्बर 9793504888 काॅल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं या मदद ले सकते हैं। जिलाधिकारी ने पीसीएफ व इफको के जिला प्रबन्धकों को चेतावनी दी है कि वे तत्काल उपलब्ध यूरिया स्टाक को रिलीज कर ब्लाक गोदामों पर पहुंचवाना सुनिश्चित करें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसान यूरिया के लिए बिल्कुल परेशान न हों।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 