बभनजोत।स्टेट बैंक गौरा चौकी से खातें से निकल गयें 2 लाख 96 हजार 383 रूपये पीडित ने एसपी से लगाई गुहार
SBI बैंक शाखा बभनजोत से खातें से निकल गयें 2 लाख 96 हजार 383 रूपये पीडित ने एसपी से लगाई गुहार
अब्दुल जावेद।
बभनजोत( गोंडा) भारतीय स्टेट बैंक के एक खाते से चार बार में 296383 रूपए निकल जानें का मामला प्रकाश में आया है। खाताधारक ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक गोंडा को दी है। खाताधारक कमलेश कुमार निवासी भानपुर ने पुलिस अधीक्षक गोंडा को दिए गए लिखित तहरीर में अवगत कराया है की उसका खाता भारतीय स्टेट बैंक गौराचौकी में है। खाताधारक कमलेश कुमार का कहना है की मंगलवार को सुबह 11.08 मिनिट पर उसके खाते से 4 बार में 296383 रूपए निकल गया। बैंक के कर्मचारियों से पैसा निकल जाने के बारे में बात करने पर बैंक की कर्मचारी जवाब ना दे कर आनाकानी करने लगे। बैंक प्रबंधक से पूछने पर उन्होंने भी अपनी जिम्मेदारी ना होने की बात कही।
पीड़ित खाताधारक ने पुलिस अधीक्षक गोंडा से उक्त प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 