गोंडा।गौरा विधान सभा के विजय यादव”को कार्यकारिणी सदस्य नामित गौरा में हुआ स्वागत
गौरा विधान सभा के विजय यादव” मुलायम सिंह” यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नामित गौरा में हुआ स्वागत
अब्दुल जावेद बभनजोत गोंडा।
गोण्डा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की स्वीकृत से जनपद गोण्डा गौरा विधानसभा ग्राम भदुआ के विजय यादव को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया। बुधवार को अपने गृह जनपद के गौरा विधानसभा में प्रथम आगमन पर जगह-2 समाजवादी के यूथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सपा नेता विक्की मिश्रा और जितेन्द्र यादव के अगुवाई में गढ़रही तिराहे पर विजय यादव का फूल मालाओं व ढोल नगाड़ों से सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
सपा नेता विजय यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहाँ भाजपा सरकार ने युवाओं को छलने और किसानों को धोखा देने का काम किया है। जनता महंगाई से त्रस्त है। डीजल पिट्रोल और खाद्य पदार्थों के दामो में तेजी से उछाल आया है। पूरे विश्व मे कोरोना काल के बाद कही इतनी महंगाई नही आई है जितना अपने भारत में है। आगमी 2022 विधानसभा चुनाव में हमारे प्रदेश के किसान और युवा मिलकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगे और अखिलेश यादव को पुनः प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेंगे। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।
इस मौके पर उनके साथ सदस्य जिला पंचायत अमर यादव, अंगद यादव, विकास यादव, अवधेश ओझा, पवन ओझा, शहजाद, जितेंद्र यादव, संतोष यादव ,ननकन यादव, विजय सिंह वर्मा, रिंकू यादव, वाशिम ,रमेश वर्मा, बलराम यादव, किशन पासवान, सियाराम पासवान, माता यादव, शीशराम यादव, दीपक भारती ,अमर शर्मा ,विजय भारती सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 