मेरठ। आईटीआई साकेत में प्रारंभ हुआ 05 दिवसीय रोजगार मेला, 579 को मिले रोजगार के ऑफर लेटर
आईटीआई साकेत में प्रारंभ हुआ 05 दिवसीय रोजगार मेला, 579 को मिले रोजगार के ऑफर लेटर
अध्यक्ष श्रम कल्याण परिषद ने किया रोजगार मेले का शुभारम्भ, बढ़ाया युवाओ का मनोबल
चयनित अभ्यर्थी पूरी लगन, ईमानदारी व अनुशासन के साथ करें चयनकर्ता कंपनी में कार्य-पं.सुनील भारद्वाज भराला
ब्यूरो रिपोर्ट मेरठ।
मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश भर में 20 दिसम्बर से 24 दिसम्बर के बीच वृहद रोजगार मेलो का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनाँक 20 दिसम्बर को जनपद मेरठ की राजकीय आई टी आई साकेत में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ उ0प्र0 अध्यक्ष श्रम कल्याण परिषद के श्री पं.सुनील भारद्वाज भराला द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा कुछ चयनित युवाओ को ऑफर लेटर भी सोपे गये। रोजगार मेले मंे 579 को रोजगार के लिए ऑफर लेटर प्रदान किया गया।
उ0प्र0 अध्यक्ष श्रम कल्याण परिषद के श्री पं.सुनील भारद्वाज भराला द्वारा रोजगार मेले के शुभारंभ के उपरान्त साक्षात्कार स्थलों पर जा कर निरीक्षण किया तथा युवाओ का मनोबल बढ़ाया। माननीय भराला जी राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेलो के आयोजन युवा एवं कंपनियों के एक स्थान पर लाकर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का बहुत ही अच्छा तरीका है। ऐसे मेलो का आयोजन होते रहना चाहिए। जिन युवाओ को आज रोजगार मिले है उन्हें कंपनी में जा कर पूरे अनुशासन, ईमानदारी एवं पूरी लगन के साथ कार्य करना चाहिये।
सहायक निदेशक सेवायोजन शशी भूषण उपाध्याय ने अवगत कराया कि आज के रोजगार में में 27 कंपनियों ने प्रतिभाग किया तथा 1561 युवाओ पंजीकरण किया जिनमे से 579 को रोजगार के लिए ऑफर लेटर प्रदान किया गया।
मेले को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में संयुक्त निदेशक सुशील कुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई साकेत पी पी अत्रि, विजय बहादुर सिंह, बनी सिंह चैहान, सचिन चैधरी, उदयवीर सिंह, राजीव कुमार सपरा, कुलदीप सिंह,रोशन कुमार आदि उपस्थित रहे।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 