गोंडा।गांधी पार्क में मातृ शिशु एवं महिला कल्याण संघ स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न
गांधी पार्क में मातृ शिशु एवं महिला कल्याण संघ स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न
गोंडा।
मातृ शिशु एवं महिला कल्याण संघ जनपद गोंडा के तत्वधान में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की एक बैठक रविवार को गांधी पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राम शेखर पांडे ने किया। बैठक में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वसम्मति से अंजनी शुक्ला को संयोजक तथा अरुणा पांडे को सहसंयोजक के पद पर मनोनीत किया गया।

बैठक में साप्ताहिक व सार्वजनिक अवकाश, कोविड टीकाकरण के अनुमन्य मानदेय के भुगतान, पूर्व सूचना के बिना ही वेतन रोके जाने, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की वरिष्ठता सूची, स्थाईकरण व पदोन्नति न होने, वेतन विसंगति कथा संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पीईटी परीक्षा से मुक्त कराए जाने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में स्नेहलता श्रीवास्तव, जनार्दन सिंह, नितिन सिंह, राजेंद्र प्रसाद पांडे रचना वर्मा, श्वेता श्रीवास्तव, तारा वर्मा, अनुराधा सिंह, कुमुद श्रीवास्तव, दीप्ति गुप्ता उषा त्रिपाठी हेमलता वर्मा सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 