मनकापुर की राजनीति में हुई हलचल, सपा के कद्दावर नेता अबू हासिम आजमी ने मंगल भवन स्टेट मनकापुर राजघराने के कुंवर विक्रम सिंह से की शिष्टाचार मुलाकात
मनकापुर की राजनीति में हुई हलचल, समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता अबू हासिम आजमी ने मंगल भवन स्टेट मनकापुर राजघराने के कुंवर विक्रम सिंह से की शिष्टाचार मुलाकात
ब्यूरो रिपोर्ट मनकापुर गोंडा।
मनकापुर, गोण्डा। 13/12/2021 को मनकापुर की सियासत में उस समय हड़कंप मचा जब समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के अध्यक्ष और एमएलए तथा समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता अबू हासिम आजमी अचानक अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ मनकापुर मंगल भवन स्टेट में राजघराने के कुंवर विक्रम सिंह से मुलाकात करने पहुंचे जहां पर दर्जनों कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, बीडीसी, प्रतिष्ठित गणमान्य लोग मुख्य गेट पर पहुंच कर उनका स्वागत किए जिसमें मुख्य रुप से कुक्कू सिंह, संजय गुप्ता, विवेक सिंह, विवेक तिवारी, मिक्की , शैलेंद्र पांडेय शरीफ एवं विजय पासवान और कई वरिष्ठ गण उपस्थित रहे। सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी के परिवर्तन यात्रा की कमान को उत्तर प्रदेश में संभाले अबू हासिम आजमी एक शिष्टाचार मुलाकात के लिए मनकापुर आए लेकिन राजनीति के गलियारे में वर्तमान विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह एक चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मीटिंग के बाद पूर्व अनुमान लगाया जा रहा है कि मनकापुर विधानसभा और गौरा विधानसभा में कुछ संभावित उलटफेर हो सकते हैं। क्योंकि राज घराने के कुंवर विक्रम सिंह ही मनकापुर एवं गौरा विधानसभा में तथाकथित गोंडा की राजनीति मे राजघारने के भीष्म पितामह कहे जाने वाले के बनाये चक्रव्यूह को इस गोंडा जिला में तोड़ने का मद्दा रखते हैं।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 