GONDA NEWS:थाना खरगूपुर क्षेत्र के अन्तर्गत हुए जघन्य हत्याकाण्ड का खुलासा, 03 आरोपी अभियुक्तगण गिरफ्तार
थाना खरगूपुर क्षेत्र के अन्तर्गत हुए जघन्य हत्याकाण्ड का खुलासा, 03 आरोपी अभियुक्तगण गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट गोंडा।
दिनांक 08/12/2021 को थाना खरगूपुर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम इटहिया नविजोत गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव प्राप्त हुआ था। जिसके सम्बन्ध में मृतक की पत्नी श्रीमती किशनावती द्वारा अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर को घटना का सफल अनावरण कर दोषी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के कड़े निर्देश दिए थे तथा थाना खरगूपुर पुलिस व स्वाट/सर्विलांस सहित 5 टीमों को भी घटना के अनावरण हेतु लगाया गया था। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्त-01. राधिका, 02. छेदी, 03. भगवानदीन का नाम प्रकाश में आया था। उपरोक्त तीनों अभियुक्तगणों को दिनांक 12.12.2021 को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगणों की निशादेही में घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चापड़ बरामद कर लिया गया है।

पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक संतोष पासवान का अभियुक्त राधिका की बहन से प्रेम प्रसंग था। इसी बात से झुब्ध होकर अभियुक्त राधिका ने अपने जीजा व बुआ के लड़के के साथ मिलकर उक्त घटना को कारित किया था।पंजीकृत अभियोग-01. मु0अ0सं0-292/21 धारा 302 भादवि थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।गिरफ्तार अभियुक्तगणः-01. राधिका पुत्र राजितराम नि0 विसुनापुर थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।02. भगवानदीन पुत्र मेवालाल नि0 शिवगढ़ थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।03. छेदी पुत्र पीताम्बर शिवसहायपुरवा विसुनापुर थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा बरामदगीः-01. 01 अदद चापड़।गिरफ्तारकर्ता टीमः-01. प्र0नि0 खरगूपुर सतानंद पाण्डेय मय टीम

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 