Meerut news,माननीय विधायक किठौर व प्रतिनिधियों ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
माननीय विधायक किठौर व प्रतिनिधियों ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सोच ईमानदार काम दमदार
देकर विकास का संदेश, प्रदेश को बनाया एक्सप्रेस वे प्रदेश भयमुक्त समाज हमारा संकल्प, सुरक्षित नारी इसका पहला विकल्प उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की राह पर चल पड़ा, नित नए आयाम कर रहा स्थापित- माननीय विधायक किठौर श्री सत्यवीर त्यागी जी
मेरठ। ब्यूरो रिपोर्ट
सोच ईमानदार, काम दमदार। जनपद में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए प्रत्येक विधानसभा के लिए एक-एक एलईडी वेन सूचना निदेशालय लखनऊ द्वारा भेजी गई है आज माननीय विधायक किठौर श्री सत्यवीर त्यागी जी ने एलईडी वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया वही विधानसभा सरधना, विधानसभा सिवालखास, विधानसभा मेरठ कैंट आदि में भी माननीय विधायक गणों के प्रतिनिधियों ने एलईडी वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मा0 विधायक किठौर श्री सत्यवीर त्यागी जी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं व कार्यक्रम संचालित किए गए हैं जिसका सीधा लाभ पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है उन्होंने आमजन से अपील की कि वे योजनाओं का लाभ लेकर अपना सामाजिक व आर्थिक उत्थान करें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की राह पर चल पड़ा है। मा0 विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि आशाओं को मिली उड़ान तथा बढ़ रहा प्रदेश का सम्मान। उन्होंने कहा कि देकर विकास का संदेश, बनाया यूपी को एक्सप्रेसवे प्रदेश। उन्होंने कहा कि भयमुक्त समाज प्रदेश सरकार का संकल्प, सुरक्षित नारी इसका पहला विकल्प। इस अवसर पर माननीय विधायक, माननीय विधायक गणों के प्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे।

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 