गोंडा-किराए मकान में रहने वाली कोमल बनी इंटरमीडिएट जिला टॉपर,आगे चलकर आईएएस बनना चाहती है।
92.80 प्रतिशत अंक हासिल कर बनी इंटरमीडिएट जिला टॉपर,हाईस्कूल में भी हासिल किया था जिले में सातवां स्थान, आगे चलकर आईएएस बनना चाहती हूं।
यूपी बोर्ड द्वारा आज इंटरमीडिएट के घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में गोंडा जिले के किसान इंटर कॉलेज पिपरा इस्माइल में पढ़ने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा कोमल वर्मा ने 92.80 प्रतिशत अंक हासिल करके इंटरमीडिएट की परीक्षा में गोंडा जिले में टॉप किया है। इससे पहले वर्ष 2024 हाई स्कूल की परीक्षा परिणाम में भी गोंडा जिले में सातवा स्थान हासिल करके पूरे जिले का नाम रोशन किया था और एक बार फिर से आप इंटरमीडिएट में जिला टॉप बनाकर की पूरे गोंडा का नाम प्रदेश में रोशन किया है। कोमल वर्मा ने कहा कि मैं करनपुर बभनान गोंडा में अपनी फैमिली के साथ रहती हूं मेरी माता मेरी पिता है मेरे छोटे भाई है। 500 में से 464 नंबर हमको मिला है मेरे पिता का नाम रामसागर वर्मा है वह बभनान शुगर फैक्ट्री में प्राइवेट जॉब करते हैं मेरी माता का नाम सावित्री देवी है वह हाउसवाइफ है।

मैं इसका श्रेय जो मैं इंटरमीडिएट में गोंडा जिला टॉप की हूं सबसे पहले अपने पिता और अपने अध्यापकों को देना चाहती हूं मेरी दीदी जो हमेशा मेरी मदद करती थी उनको देना चाहता हूं। कोमल वर्मा ने आगे कहा कि मेरा गोल आगे है कि मैं यूपीएससी क्रैक करके आईएएस बना करके गोंडा बस्ती उत्तर प्रदेश से नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर सकूं। मेरे पापा प्राइवेट जॉब करते हैं फैमिली की स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है लेकिन काम चलाऊ स्थिति है हम लोग यहां पर किराए का मकान लेकर के रहते हैं। कोमल वर्मा के साथ ही साथ इंटरमीडिएट में आराधना सिंह सेकंड जिला टॉपर, अभिषेक तिवारी थर्ड जिला टॉपर, आस्था सोनी फोर्थ जिला टॉपर,ऋतिक शुक्ला फोर्थ जिला टॉपर और अंकित यादव 5वां जिला टॉपर हैं।


अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 