सपा युवा नेता के नेतृत्व में मुख्य अतिथि ऊषा मौर्य का कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से भव्य स्वागत
सपा युवा नेता के नेतृत्व में मुख्य अतिथि ऊषा मौर्य का कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से भव्य स्वागत
कौशाम्बी। ब्यूरो रिपोर्ट
नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नंबर 2 स्थित धोबी घाट तालाब परिसर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी युवा नेता शिवशक्ति कुशवाहा की अगुवाई में पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्ना मौर्य की धर्मपत्नी मुख्य अतिथि जनपद फतेहपुर के हुसैनगंज विधानसभा की भावी प्रत्याशी वरिष्ठ नेत्री ऊषा मौर्य का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
उक्त कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बढ़ती हुई महंगाई किसान मजदूर वंचित के ऊपर बढ़ रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करें वादा करते हैं कि सरकार बनते ही जनहित के विकास के लिए सरकार सदैव काम करेगी। 51 लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।
इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता पूर्व प्रत्याशी विधानसभा सिराथू कैलाश चंद्र केसरवानी,आंनद मोहन पटेल,डॉ.असलम अबरार अहमद,वीरेंद्र कुमार उर्फ विक्की साहू,विक्की केशरवानी,अशोक गौतम,कासिम हुसैन, चंदन यादव,राजकुमार मौर्य नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह फैसल हसन मज्जन अली,सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 