करनैलगंज में पत्रकार को फोन पर जान से मारने की मिली धमकी
करनैलगंज, गोण्डा। नगर के वरिष्ठ पत्रकार शिवानन्द जायसवाल को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गयी है जिसपर उन्होंने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
लखनऊ से प्रकाशित एक प्रमुख समाचार पत्र के स्थानीय संवाददाता शिवानन्द जायसवाल के फोन पर पांच नवम्बर की शाम को दो बार फोन आया। पहली बार तो उसने अपना नाम नहीं बताया लेकिन गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। लगभग बारह मिनट बाद पुनः फोन आया और उसने अपना नाम शुभ यदुवंशी बताते हुए कहा कि तुम बड़े पत्रकार बनते हो तुम्हारे भेजे में छ: की छ: गोलियां उतार दूंगा। तुम जहां भी रहोगे, वहीं आकर मारूंगा। उसने धमकी देते हुए कहा कि तुम ग्राम करुआ निवासी पंडित शेष नारायण की तरफ से पैरवी कर रहे हो, पैरवी करना बंद कर दो नहीं तो जान से मार दूंगा। श्री जायसवाल ने इस आशय की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज करायी है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी कर रहे हैं।

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 