स्वर्गीय बाबू दशरथ सिंह के मूर्ति का अनावरण पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने किया
अकबर अली
बभनजोत गोण्डा। पूर्व विधायक स्वर्गीय दशरथ सिंह के मूर्ति का हुवा अनावरण। कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय दशरथ सिंह के पुत्र पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह के द्वारा पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह एवं विशिष्ट अतिथि कटरा विधायक बावन सिंह रहे। सोमवार को स्वर्गीय दशरथ सिंह स्मारक महा विद्यालय निपनिया के परिसर मे मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कैसर गंज बृज भूषण शरण सिंह एवं विशिष्ट अतिथि विधायक बावन सिंह द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करके मूर्ति का अना वरण किया गया।मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पूर्व विधायक स्वर्गीय बाबू दशरथ सिंह के मूर्ति का अनावरण कर मुख्य अतिथि द्वारा बोलते हुए कहा कि बाबू दशरथ सिंह वे जनसंघ से लेकर भाजपा तक तीन बार विधायक रहे वे बहुत ही सरल एवं सज्जन स्वभाव के व्यक्ति थे अमर जेंसी के दौरान जेल भी गए ज़ब जिले मे कोई जनसंघ से कोई विधायक नहीं जीतते थे तब बाबू दसरथ सिंह अपने संघर्ष के बल पर विधायक हुवा करते थे हम लोगो के राजनीतिक़ गुरू थे हमारा बाबू दशरथ सिंह के पारिवार से बहुत पहले से अच्छा संबंध रहा और हम बाबू राम प्रताप सिंह के साथ सहयोग मे थे और हैँ और साथ मे रहेंगे।

आगे नेता जी ने उनके बारे मे चर्चा करते हुए कहा कि बाबू दशरथ सिंह बहुत ही धनी स्वभाव के व्यक्ति थे उन्होने जाति पांति से ऊपर उठकर समाज सेवा किया उनकी राजनीति करने की प्रक्रिया बहुत ही अच्छी थी वो अपने व्यवहार के बदौलत तीन बार जन संघ से विधायक थे उनका राजनितिक सफर भी बहुत अच्छा था आज उनकी कमी हम लोगो को हमेसा खल रही हैँ और उनके बेटे पूर्व विधायक बाबू राम प्रताप सिंह के द्वारा अपने पिता से मिली राजनितिक विरासत को आगे बढ़ाया और कई बार अपने अच्छे व्यवहार के बल पर जनसंघ, और भाजपा से विधायक रहे।आज भी उनके साथ लगभग पचास हजार समर्थक उनके साथ कंधे से कंधे मिलाकर खडे हैँ इससे बड़ा दौलत क्या हैँ।
आगे उन्होंने कहा कि राजनीतिक पद कभी स्थायी नहीं होती आज आपका हैँ कल किसी दूसरे का रहेगा राजनीति किसी की बपौती नहीं होसकती।इसी क्रम मे बिशिष्ट अतिथि कटरा विधायक बावन सिंह ने भी कार्यक्रम मे स्वर्गीय बाबू दशरथ सिंह के जीवन के बारे मे चर्चा किया। आए हुए गणमान्य व्यक्तियों का पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया एवं स्वर्गीय बाबू दसरथ सिंह के सहयोगी रहे लगभग सौ पुराने साथी को अंग बस्त्र एवं फुल माला पहनाकर स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अब्दुस सलाम ने किया।इस अवसर पर अरुण प्रताप सिंह उर्फ़ डिम्पल भैय्या, विक्की मिश्रा, पहलवान तिवारी, डॉक्टर अनिरुद्ध तिवारी, घनश्याम मिश्रा जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह, ब्लॉक प्रमुख बैभव सिंह, छपिया ब्लॉक प्रमुख नीलू पासवान,राहुल शुक्ला, सहित दस हजार की संख्या मे गणमान्य एवं क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।

सिम्मी ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ने किया मीटअप का आयोजन, गोंडा में चार जिलों के सोशल मीडिया क्रिएटर सम्मानित
गोंडा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के लगातार सातवीं बार जिलाध्यक्ष बने राघवेंद्र तिवारी महामंत्री देवमणि
रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान बने सपा के प्रदेश सचिव, सपा ने उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी में परदेश सचिव पद पर किया नामित
मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम:खोड़ारे पुलिस ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी
खोड़ारे पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्पलाइन की जानकारी दी गई 