गौरा में भाजपा के द्वारा मनाया गया संविधान गौरव दिवस
बभनजोत गोंडा। गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने बुधवार को अपने गौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोकलपुर व ग्राम पंचायत मनसुखपुर में संविधान गौरव दिवस के अवसर पर गोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर भारतीय संविधान एवं संविधान निर्माण में बाबासाहेब के अतुलनीय योगदान पर विस्तृत चर्चा किया तथा विपक्ष द्वारा संविधान को लेकर फैलाये जा रहे भ्रम को दूर करने की आवश्यकता पर जोर दिया। भारतीय जनता पार्टी संविधान का पूरी निष्ठा से आदर और सम्मान करती है जबकि कांग्रेस के काल में संविधान को ताक पर रखकर काम होता था, उन्होंने बाबसाहेब को अपमान के बजाय कभी भी सम्मान तक नहीं दिया भाजपा के राज में ही बाबासाहेब को भारत रत्न का सम्मान प्राप्त हुआ, जिसे उन्हें बहुत पहले मिल जाना चाहिये था लेकिन कांग्रेस ने कभी इसके बारे में सोचा तक नहीं।
इस अवसर मण्डल अध्यक्ष श्री अरुण प्रकाश शुक्ल जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीं सोहरत प्रसाद वर्मा जी, प्रधान श्री राम फेर जी, पूर्व प्रधान श्री राम अभिलाख वर्मा जी, पूर्व प्रधान श्री मनीष पाण्डेय जी, प्रधान हथियागढ़ श्री अरविंद शर्मा जी श्री जितेंद्र पांडे जी, श्री राकेश भारती जी, श्री राजन सिंह जी श्री अनिल पांडे जी, श्री तुषारण पांडे जी, श्री इरशाद अहमद जी , श्री गुड्डू वर्मा जी, श्री विनय वर्मा जी सहित सम्मानित जन उपस्थित रहे

अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया
Gonda news: गौरा में 38 करोड़ से बनेगी 16KM लंबी सड़क: विधायक ने शिलान्यास किया 