पशु आरोग्य मेले का हुआ आयोजन, मुफ्त में दी गई पशुओं की दवाइयां
बभनजोत गोंडा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेला मंडल स्तरीय शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत बढ़या में किया गया। इस मेले का शुभारंभ गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने किया।इस मेले में काफी संख्या में किसानों की उपस्थिति दिखाई पड़ी। मेले में 14 स्टाल लगाए गए।जिसमे दवा वितरण,पशुपालक पंजीकरण,कृत्रिम,गर्भधान,पशु चिकित्सा, सामूहिक दवापान,बधियाकरण,टीकाकरण,शल्य चिकित्सा,बांझपन,पशु, टैगिंग,किसान क्रेडिट कार्ड,महिला सशक्तिकरण,इस प्रकार से कई स्टाल लगाए गए,इसमें किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया और नि:शुल्क दवा वितरण किया गया।
इंस्टॉल का निरीक्षण करते हुए विधायक प्रभात वर्मा
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडे,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि,नीरज पटेल,प्रशांत पटेल, डा० पियूष त्रिपाठी संयुक्त निदेशक मुख्यालय नोडल अधिकारी मेला, डा० ठाकुर जी पांडेय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के साथ मंडल के पशु अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थिति थे।गोण्डा किसान मोर्चा महामंत्री बिंदेश्वरी वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोहित भारती, शोहरत वर्मा,ओम प्रकाश श्रीवास्तव,अमरनाथ पाण्डेय, यशवंत सिंह, जितेंद्र नाथ पांडेय,राजन सिंह,इंद्र बहादुर वर्मा,दिनेश वर्मा,अरविंद कुमार मौर्या,अरुण शुक्ला, आदि बहुत किसान साथी एवं अधिकारी उपस्थिति रहे।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 