हत्याकर शव को गन्ने के खेत में छिपाने वाला अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हत्याकर शव को गन्ने के खेत में छिपाने वाला अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खोड़ारे गोंडा।
गोण्डा। खोडारे थाना क्षेत्र के कूकनगर ग्रांट के रामदत्तडीह में गुमशुदा संदीप उर्फ सचिन की गन्ने के खेत में मिले शव के मामले का पुलिस ने पर्दा फांस करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि खोडारे थाना क्षेत्र के कूकनगर ग्रांट के रामदत्तडीह गांव निवासी विनोद कुमार का अठारह वर्षीय पुत्र संदीप उर्फ सचिन 22 अक्टूबर को रात्रि दस बजे एका एक गायब हो गया था परिजन दो दिनों तक तलाश करने के बाद 24 अक्टूबर को स्थानीय थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
31 अक्टूबर को गांव में ही देर गन्ने के खेत से उसका शव बरामद होने के बाद गांव में हडकम्प मच गया था। परिजनों ने शव की शिनाख्त की थी गुमशुदगी के साथ हत्या कर शव ठिकाने लगाने की धारा बढ़ा कर जांच-पड़ताल शुरू की गयी थी। प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे व प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस डांग स्कवायड की टीमे मामले के खुलाासे के लिए लगाई गयी थी।

सीओ संजय तलवार मनकापुर भी मौके पर पहुंच मामले की छान बीन कर जांच में जुटे हुए थे।
शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मामले का पर्दा फांस करते हुए उसी गांव के अभियुक्त रामसहाय वर्मा पुत्र स्वर्गीय राम तेज को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया है कि खोडारे पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 