गोंडा:नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर आदर्श वर्मा ने क्षेत्र का बढ़ाया मान।
बभनजोत गोंडा। सफलता उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।कहते हैं की सपनो को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम किया जाए तो मंज़िल मिल ही जाती है। इस कहावत को सच कर दिखाया है गोंडा जिले के केशव नगर ग्रांट कोड़री निवासी आदर्श वर्मा ने गांव के एक किसान परिवार में जन्म लेकर कड़ी मेहनत की बदौलत आदर्श ने नीट 2024 की परीक्षा में 720 में से 690 अंक लाकर परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। आदर्श वर्मा ने अपने परिजनों के मंशानुसार दिन रात अथक परिश्रम कर नीट परीक्षा में कामयाबी हासिल कर जहां एक ओर स्वजनों के साकार किया है। वही दूसरी ओर ग्रामीण अंचल की अन्य प्रतिभागियों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया है। आदर्श वर्मा के पिता फूलचंद्र किसान एवं माता सुशीला वर्मा गृहणी है । आदर्श ने अपने इस मुकाम को पाने में अपने माता-पिता व बड़े पापा राम अनुराग वर्मा प्रधानाचार्य व चाचा राम बिलास वर्मा एआरपी बभनजोत तथा बड़े भाई असीम वर्मा, राहुल वर्मा अध्यापक को श्रेय देते है। आदर्श वर्मा की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई ब्लाक बभनजोत क्षेत्र के ग्रामीण इलाके के विधालय से किया व स्नातक की पढ़ाई डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से की है। इन्होंने अपनी यह कामयाबी पांचवें अटेम्ट में प्राप्त की है। नीट की तैयारी घर एवं कानपुर में ऑनलाइन फिजिक्स वल्लाह (P,W)कोचिंग से प्राप्त किया है इनको कामयाबी से पूरा परिवार व ग्राम वासी में खुशी है।

खुशी के इस अवसर पर अजय कुमार वर्मा, कप्तान वर्मा, सौरभ वर्मा, ऋषभ वर्मा, हर्षित वर्मा, आर्यन चौधरी, अयांश चौधरी तथा पूरा परिवार उपस्थित रहा।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 