खोड़ारे: यशोदा हॉस्पिटल के संचालक व ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
खोड़ारे गोण्डा :जच्चा बच्चा की मौत पर थाना खोड़ारे पुलिस ने यशोदा अस्पताल के संचालक सहित आपरेशन करने वाले डॉक्टर को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देश पर जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जारहे अभियान के तहत स्थित यशोदा अस्पताल के संचालक राजेश कुमार पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय राम यतन पाण्डेय निवासी वार्ड नंबर 5 चंद्र शेखर नगर बभनान थाना गौर जनपद बस्ती सहित आपरेशन करने वाले डॉक्टर केदार नाथ पुत्र महेंद्र नाथ पाण्डेय निवासी ग्राम नेदूला थाना परशुराम पुर बस्ती के खिलाफ खोड़ारे पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करके गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के लिए भेज दिया है।
बताते चले की 26/4/2024 को ग्राम पंचायत केशव नगर ग्रांट पश्चिमी विजहरिया के रहने वाले रविंद्र शर्मा द्वारा स्थानीय थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पत्नी लल्ली उम्र लगभग 28 वर्ष को गर्भस्थ अवस्था मे प्रसव के दौरान गुरुवार को सुबह यशोदा अस्पताल मसकनवा रोड बुककन पुर मे अपनी पत्नी को सुबह भर्ती कराया था जहाँ पर जशोदा हॉस्पिटल के संचालक के पास मेजर ओटी का लाइसेंस न होने के बावजूद एडमिट कर लिया गया तथा चिकित्सक के पास मेजर ऑपरेशन की डिग्री न होने के बावजूद डॉक्टर द्वारा आपरेशन किया गया जिससे उनकी पत्नी की हालत बिगडने पर आपरेशन पूर्ण करने से पहले ही टाके लगाकर मरणासन्न अवस्था मे बस्ती रिफर कर दिया जिसके फ्लस्वरूप अत्यधिक रक्ताशराव होने से मेरी पत्नी एवं गर्भस्थ शिशु की मौत हो गयी। मृतिक के पति के तहरीर पर खोड़ारे पुलिस ने सुसंगत धाराओं मे आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुवा था।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे मनोज कुमार पाठक ने बताया कि मृतिका के पति के तहरीर के आधार पर आरोपित जशोदा हॉस्पिटल के संचालक सहित आप्रेसन करने वाले डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जारहा है।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 