Gaura: गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने जरूरतमंदों में बांटे 250 कंबल
बभनजोत गोंडा। सर्दी का सितम बढ़ाने के साथ ही समाज के निर्धन असहाय लोगों को शीत लहर के प्रकोप से बचने के लिए गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने बढ़ाते ठंड को देखते हुए गौरा विधानसभा क्षेत्र में गरीब असहाय जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया है।
रविवार को गौरा विधानसभा क्षेत्र के रसूलपुर खान प्राथमिक विद्यालय के परिसर में शीत लहर को देखते हुए असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित बुजुर्गों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए कंबल वितरित किया। कंबल लेने के लिए गांव के काफी संख्या में बुजुर्ग पहुंचे थे ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए कड़ाके की ठंड एवं सर्दी के मौसम को देखते हुए गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाव के लिए बभनजोत ब्लॉक क्षेत्र से आए हुए 250 लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि ठंड से कोई भी जनहानि नहीं होनी चाहिए उन्होंने कहा कि अत्यधिक ठंड व शीत लहर से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को देखते हुए निराश्रित एवं असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबलों का वितरण किया जा रहा है।

इस अवसर पर कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप में मौजूद रहे गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा एसडीएम मनकापुर राजीव मोहन सक्सेना लेखपाल गिरीश चंद्र श्रीवास्तव राजस्व निरीक्षक प्रदीप मिश्रा रामखेलावन वर्मा प्रधान रसूलपुर खान, शोहरत वर्मा, सूर्य कुंवर चौधरी अमरनाथ पांडे, रामखेलावन वर्मा आदि लोग मौजूद रहे

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 