बभनजोत:मिलीभगत से हरियाली के सीने पर आरा, अफसर अनजान

बभनजोत गोंडा। सरकार हरियाली बढ़ाने के लिए भले ही प्रयासरत हो लेकिन पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते उसकी मंसा पर परवान नहीं चढ़ पा रही है। यहां दिन रात लकड़ियों की कटान हो रही है अवैध आरा मशीनों के साथ दूसरे जिलों में लकड़ियों की खेप भेजी जा रही है।

यही नहीं जिन रास्तों से होकर लकड़ियों को ले जाया जाता है उन पर पुलिस चौकी वह थाने भी हैं बावजूद माफियाओं पर कोई कार्रवाई का भय नहीं है उधर कागजों में हरियाली बढ़ाए जाने का दावा करने से अधिकारी बाज नहीं आ रहे हैं।
बभनजोत ब्लाक में हरे भरे पेड़ों की धड़ल्ले से कटान हो रही है। ताजा मामला शुक्रवार को सादुल्लाह नगर वन रेंज के अंतर्गत चमरूपुर जंगल से महज कुछ ही दूरी पर शेहरी मुबारकपुर में प्रतिबंधित हरे भरे सगौन के लगभग 25 से अधिक पेड़ों को काट डाला गया। आम, जामुन, महुआ, सगौन,शीशम साखू के पेड़ों पर आरा चल रहा है। मधईपुर, चंद्रदीप घाट, सीतारामपुर ग्राट, दौलतपुर ग्रांट जंगल भी कटान से अछूत नहीं रह गए हैं। रसूलपुर खान के रामपाल यादव ने कहा कि प्रतिदिन 100 से अधिक पेड़ों की कटान होती हैं। जबकि गौरा चौकी हथियागढ़ पुलिस चौकी व खोडारे थाना रास्ते में पड़ता है। बावजूद इसके माफिया पर कोई भय नहीं है। संजय कुमार, राजबहादुर व अरुण कुमार वर्मा कहते हैं कि वन विभाग की लापरवाही से हरियाली पर संकट आ गया है। ऐसे ही पेड़ों की कटान जारी रही तो सांस लेना भी दुश्वार हो जाएगा। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी सादुल्लाह नगर रेंज विनोद कुमार नायक ने बताया कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। जबकि ग्रामीणों के द्वारा उन्हें फोन पर सुबह ही कटान का सूचना दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!