गोण्डा में मुख्यमंत्री का दौरा आज तैयारियों में जुटे अिधकारी
गोंडा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जिले में होंगे। वह गोंडा समेत देवीपाटन मंडल के चारों जिलों के अफसरों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे और विकास योजना की हकीकत परखेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर उसकी प्रगति का जायजा लेंगे।
मुख्यमंत्री ढाई घंटे तक जिले में रहेंगे और निरीक्षण तथा विकास योजनाओं की समीक्षा के बाद वह मीडिया कर्मियों से भी बात करेंगे। सीएम के जिले में आगमन का कार्यक्रम जारी होते ही जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में बने हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया और वहां की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जिले के दौरे पर आ रहे हैं इस दौरान उनका करीब ढाई घंटे तक जिले में रहने का कार्यक्रम है। मंगलवार को जिले के दौरे पर पहुंच रहे मुख्यमंत्री परसपुर ब्लॉक के डोमाकल्पी गांव में बनने जा रहे मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय के प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण कर सकते हैं। हालांकि उनके मिनट टू मिनट कार्यक्रम में इस निरीक्षण को शामिल नहीं किया गया है लेकिन अफसरों का मानना है कि मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करने जा सकते हैं। इसको लेकर भी तैयारी की जा रही है।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 