Gonda news: सड़क हादसे में कटरा BDO राम प्रकाश का निधन, बीडीओ के निधन से प्रशासनिक हमले में मातम छा गया।
कटरा गोण्डा। गुरुवार की सुबह गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए ब्लॉक मुख्यालय जा रहे कटरा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी रामप्रकाश मौर्य का सड़क हादसे में निधन हो गया। बीडीओ के निधन से प्रशासनिक हमले में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खंड विकास अधिकारी राम प्रकाश मौर्या की तैनाती कटरा बाजार ब्लाक में थी। गुरुवार की सुबह गणतंत्र दिवस के मौके पर वह राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए ब्लाक मुख्यालय जाने के लिए गोंडा से निकले थे। कुछ ही दूर पर वह कटरा मार्ग पर महादेवा रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे तो क्रासिंग बंद थी। इस पर वह अपनी कार से उतरकर बाहर खड़े हो गए और पानी पीने लगे। इसी बीच ओवरब्रिज निर्माण में लगे एक क्रेन ने उन्हें ठोकर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि क्रेन का चालक क्रेन बैक कर रहा था और बीडीओ बैक होते क्रेन को देख नहीं सके। क्रेन की ठोकर लगने से वह सड़क पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पल हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस की छानबीन में बीडीओ की पहचान हुई।
तत्काल इसका सूचना प्रशासनिक अफसरों को दी गई तो पूरे अमले में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं बीडीओ राम प्रकाश के निधन की खबर से कटरा ब्लाक में भी मातम पसरा गया।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 