अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस बुधवार को कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में शांति फाउंडेशन गोण्डा के बैनर तले आयोजित किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट मनकापुर। गोंडा उत्तर प्रदेश
12 अक्टूबर 2022। एपीटी न्यूज़ लाइव
मनकापुर(गोण्डा) अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस बुधवार को कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में शांति फाउंडेशन गोण्डा के बैनर तले आयोजित किया गया।जिसके तहत बच्चों ने निबंध, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमे आठ सर्वोत्कृष्ट बालिका केशमी, काजल पासवान, खुशनाज बानो, आरती यादव, रिया शर्मा, अंशिका मौर्या,साक़िरा बानो तथा मुनिया तिवारी को अंतरराष्ट्रीय मिशन शक्ति सम्मान से सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। उपरोक्त बच्चों के अतिरिक्त मनीषा, महिमा, हिमांशी, दिनेश, प्रिंस, उन्नति, रूबी, सुमन, चांदनी, अंशु, प्रीति, अंजनी आदि बच्चों के कार्य भी बहुत ही प्रशंसनीय रहा। जिनका संस्था द्वारा पुरस्कार स्वरूप कापी कलम देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया, राम अनुज, शताब्दी वर्मा, सुरेश कुमार, देवेंद्र प्रताप, चित्रावती मौर्य, पूनम यादव, अमर ज्योति आदि लोग मौजूद रहे।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 