धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद ए मिलाद उन नबी का त्योहार,सीओ सहित खोड़ारे पुलिस रही मुस्तैद
ब्यूरो रिपोर्ट गोंडा। आवाज पब्लिक तक
9 अक्टूबर 2022। गोंडा उत्तर प्रदेश
बभनजोत गोंडा। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर ब्लॉक बभनजोत में गाजे बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदत मंद शामिल रहे। रविवार को पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर ब्लॉक बभनजोत क्षेत्र की विभिन्न स्थानों से आई ईद मिलादुन्नबी जुलूस गौरा चौकी चौराहा पर पहुंचा जहां जुलूस में तिरंगा शान से लहराता हुआ दिखाई दिया।

गौरा चौकी चौराहा से एक साथ बद्री पेट्रोल पंप से होते हुए कदम रसूल शरीफ कस्बा खास पहुंची। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के शान में जुलूस में शामिल लोगों द्वारा नार ए रिसालत के नारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। जुलूस में मदीना शरीफ करबला आदि आकर्षक झांकियां शामिल रहा जो अकीदत मंदो का आकर्षण का केंद्र रहा। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर मस्जिदों के साथी पूरे कस्बे के मुख्य मार्गों को विशेष लाइट और आकर्षक झांकियों के साथ सजाया गया था वही मोहम्मद साहब का जन्मदिन पर उनके शान में गीत नात डीजे पर बजता रहा । जुलूस में शामिल लोगों पर लोगों ने फूल की वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया ।

जुलूस में प्रमुख रूप से रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान, सपा नेता अब्दुल कलाम मलिक, इस्लाम प्रधान, सहित हजारों लोग शामिल रहे। उक्त पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारी मनकापुर संजय तलवार खोडारे थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा, गौरा पुलिस चौकी इंचार्ज अरुण कुमार राय, हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, हेड कांस्टेबल टीएन गुप्ता, कांस्टेबल राममिलन,सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष आरक्षी मुस्तैद रहे।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 