नाली निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन।
ब्यूरो रिपोर्ट बभनजोत। आवाज पब्लिक तक।
27 सितंबर 2022। गोंडा उत्तर प्रदेश।
बभनजोत (गोंडा)विकासखंड बभनजोत के अंतर्गत ग्राम पंचायत रसूलपुर खान के मजरा रसूलपुर में पक्की नाली ना बनने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को बीडीओ बभनजोत को सौंपा ज्ञापन। ग्रामीणों ने बताया की उपरोक्त प्रकरण पर ग्राम प्रधान से नाली निर्माण हेतु कहा गया परंतु उनके द्वारा ध्यान ना देने से स्थिति बदतर होते जा रही है। इससे लोगों के घरों से गंदा पानी निकलकर सड़क पर फैल रहा है। इस कारण गंदगी व बदबू फैली हुई है साथ ही बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। सड़क पर जल जमाव होकर गंदगी पसरी रहती है इसी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

बभनजोत के रसूलपुर खान गांव में सड़क पर जलजमाव
ग्राम पंचायत रसूलपुर खान निवासी अंगरेश कुमार, बच्चू लाल, ओम प्रकाश, नीलम, सहित गांव के दर्जनों लोगों ने खंड विकास अधिकारी बभनजोत विजय कुमार सिंह को ज्ञापन देकर मांग किया है कि तत्काल पक्की नाली का निर्माण कार्य कराया जाए ताकि ग्रामीणों को आवागमन सुलभ हो और संक्रामक रोगों से बच सकें। वही इस संबंध में ग्राम प्रधान रामखेलावन वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत की यह सड़क नाली नव निर्माण तथा खड़ंजा रिपेयरिंग के लिए कार्ययोजना में लिया गया है लेकिन शासन के मंसा अनुरूप अभी कायाकल्प के तहत स्कूल का कार्य हो रहा है कायाकल्प समाप्त होने के बाद ग्राम पंचायत में कार्य किया जाएगा l

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 