स्वास्थ विभाग की टीम ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक
बभनजोत गोंडा
(ब्यूरो रिपोर्ट)
गोंडा जिले के सीएचसी बभनजोत के स्वास्थ विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत भानपुर में घर घर जाकर लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण समेत संचारी रोगों से बचाव की जानकारी देकर जागरूक किया।देश में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। साथ ही अन्य बीमारियों डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया, बुखार आदि से भी बचाव की जरूरत है। बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई व खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव गांव में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बीसीओ सोनल श्रीवास्तव ने डोर टू डोर जाकर लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करने में जुटी है। एएनएम, आंगनबाड़ी लोगों को स्वस्थ बने रहने के लिए मास्क लगाने, हेंडवास करने आदि को लेकर जागरूक कर रही है। इसी उद्देश्य से 18 अक्टूबर से 17 नवंबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व एएनएम घर-घर जाकर लोगों को जागरूकता संदेश दे रही हैं। बभनजोत सीएससी अधीक्षक जेपी वर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को संचारी रोगों के बारे में जागरूक करना और उनका इलाज कराना। कोरोना वायरस संक्रमण के समय में अन्य बीमारियों से भी बचाव करना जरूरी

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 