गोंडा:मंगलम गेस्ट हाउस पर पुलिस ने मारा छापा, संदिग्ध हालत में मिली दो युवतियां
एपीटी न्यूज़ लाइव गोण्डा।
गोंडा। कोतवाली नगर से चंद कदम की दूरी पर स्थित मंगलम गेस्ट हाउस पर शनिवार को पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान गेस्ट हाउस से पुलिस ने दो युवतियों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा होटल के मैनेजर व संचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ क्राइम लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली थी कि कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मंगलम गेस्ट हाउस में कुछ संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस सूचना पर पुलिस ने महिला पुलिस के साथ गेस्ट हाउस पर छापेमारी की।
गोंडा के मंगलम गेस्ट हाउस में पकड़ी गई युवतियों को ले जाती महिला पुलिस।
गेस्ट हाउस में मौजूद दो युवतियों को हिरासत में लिया गया है। दोनों को महिला थाने ले जाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा गेस्ट हाउस के संचालक व मैनेजर को भी हिरासत में लिया गया है।पूछताछ के बाद जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 