मनकापुर:विश्व हिन्दु परिषद विहिप के प्रखंड अध्यक्ष व मंत्री ने दो सूत्री मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा
एपीटी न्यूज़ लाइव∆
मनकापुर(गोंडा) मंगलवार को विश्व हिन्दु परिषद विहिप के प्रखंड अध्यक्ष व मंत्री ने दो सूत्री मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौप कर कार्यवाही मांग की है
उपजिलाधिकारी आकाश सिह विश्व हिन्दु परिषद के प्रखंड अघ्यक्ष महेश तिवारी व मंत्री वीर प्रताप सिंह ने सौपे गये मांग पत्र में कहा है कि मस्जिदों में लगे लाउड स्पीकरो जिसमे विगत माह में अदालत के आदेश पर प्रशासन द्वारा मस्जिदों के ऊपर एक से अधिक लगे लाउडस्पीकरों को उतरवाने तथा मानक के अनुसार आवाज को निर्धारित मानक के अनुसार करने का कार्य किया गया था।वर्तमान समय मे नियमो का पालन न करके आवाज को अधिक तीव्र कर दिया गया है।जिससे बच्चों के पठन-पाठन में,मरीजों को व आम जनमानस को ध्वनि प्रदूषण का शिकार होना पड़ रहा है।जिस पर तत्काल रोक लगाई जाय।
खुले में सड़क के किनारे मटन,चिकन, मछली के विक्रय पर प्रतिबंध होने के बाउजूद भी क्षेत्र के मनकापुर-गोंडा मार्ग पर भिटौरा गांव के पास,मनकापुर-नाबगंज मार्ग पर कोतवाली के सामने,स्टेशन चौराहा के पास,मनकापुर-मछली गांव मार्ग पर बस स्टैंड के पास व आईटीआई तिराहा के पास,कस्बा-कर्बला मार्ग पर सेंट थॉमस स्कूल के पास व अन्य प्रमुख स्थानों पर सड़क के किनारे खुले में मांस-मछली का कारोबार हो रहा है।जिस पर तत्काल रोक लगाई जाय।विहिप व बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि जनहित को देखते हुए उपरोक्त मामलों में अति शीघ्र कार्यवाई की जाय अन्यथा विहिप,बजरंग दल आंदोलन करने पर विवश होगा।
इस मौके पर जिला कार्याध्यक्ष जनार्दन सिंह, जिला मंत्री विजय प्रताप सिंह,जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांडेय,जिला धर्म प्रसार प्रमुख विजय श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष सोनू सिंह व प्रखंड के विशाल शर्मा,दिवाकर सिंह,उमा शंकर तिवारी,सुनील कुमार त्रिपाठी, किंकर सिंह,श्रवण शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 