हकीकुउल्ला चौधरी महाविद्यालय घारीघाट गोंडा विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत अर्थशास्त्र की परीक्षा में दूसरे नंबर प्राप्त कर जिले का नाम किया रोशन
बभनजोत गोण्डा :
हकीकुल्लाह चौधरी महाविद्यालय घारीघाट गोण्डा में बीएड विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत शिव कुमार मौर्या पुत्र श्री राम सरन निवासी सेहरिया पोस्ट बेलभरिया जनपद बस्ती ने उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा बोर्ड प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता अर्थशास्त्र की परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करके प्रदेश व जिला का मान बढ़ाया है इसका परिणाम आते ही महाविद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद कमाल चौधरी प्राचार्य डॉ0अनिल कुमार रॉय डॉ0 प्रमोद कुमार दुबे प्रभाकर पाण्डेय धर्मेन्द्र कुमार गौड़ महेश यादव महेश कुमार श्रीवास्तव गनेश पटेल ,एजाज अहमद मनीषा पाठक सहित अन्य सभी प्रवक्ता ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खुशी का इजहार किया और मिष्ठान वितरण किया ।उन्होंने बताया कि हम ग्राम सेहरिया पोष्ट बेलभरिया जनपद बस्ती उत्तरप्रदेश का निवासी हूँ और हमारे पिता जी पेशे से कृषि करते है मेरे माता व पिता जी ने बहुत ही मेहनत व परिश्रम से पढाये है उनके आशीर्वाद से हमे यह मुकाम हासिल हुवा है हमारे इस बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने में हमारे माता पिता गुरुजनो व सहयोगियों का बहुत बड़ा सहयोग रहा है हम अपने तहे दिल से सभी लोगो का शुक्रिया करते हुए हमेशा उनके प्रति आभारी रहूँगा ।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 