मनकापुर क्षेत्र के इन बाजारों में चलेगा अतिक्रमण अभियान, जानिए किस दिन कहां का हटेगा अतिक्रमण
मनकापुर गोण्डा: मनकापुर तहसील क्षेत्र के कई बाजारों में लोक निर्माण विभाग की सहायता से पुलिस बल की मौजूदगी में नायब तहसीलदार मनकापुर के नेतृत्व में अतिक्रमण विरोधी वृहद अभियान चलाया जाएगा । अतिक्रमण विरोधी अभियान आगामी 7 जून तक निर्धारित कर दिया गया है इस बीच लोक निर्माण विभाग अतिक्रमण को चिन्हित व अतिक्रमण कारी को नोटिस देने का काम पूरा करेगा ।
सोमवार को मोतीगंज कहोबा चौराहे पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है । मनकापुर में उप जिला मजिस्ट्रेट के पी भारती ने बताया कि 20 जून को मोतीगंज व कहोबा चौराहे पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा । इसके लिए लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को पूरी टीम के साथ मौजूद रहने के आदेश जारी किए गए हैं ।

नायब तहसीलदार मनकापुर अतिक्रमण विरोधी अभियान का नेतृत्व करेंगे । इस बीच मोतीगंज और कहोवा चौराहे पर अतिक्रमण चिन्हित कर अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया है ।इसी क्रम में 21 जून मंगलवार को अंधियारी बाजार में जबकि 27 जून को मसकनवा बाजार में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा । उप जिला मजिस्ट्रेट के पी भारती के अनुसार 28 जून को फुटहिया बाजार व चांदनी चौक में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलेगा ।
अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने के लिए प्रांतीय लोक निर्माण विभाग की टीमें लगातार अतिक्रमणकारियों को चिन्हित करने और उन्हें नोटिस देने का काम कर रही हैं । संबंधित बाजारों में सुरक्षा व शांति व्यवस्था को लेकर इलाकाई पुलिस मौके पर मौजूद रहेगी । जबकि 4 जुलाई को खोडारे बाजार , गिन्नी बाजार में बगदार बाजार , अतिक्रमण विरोधी अभियान चलेगा ।
आगामी 7 जुलाई को गौरा चौकी कस्बे में अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू किया जाएगा उप जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकरमौके पर राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रहेगी जिसमें लेखपाल और राजस्व निरीक्षक विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे । उन्होंने बताया कि बाजारों में सुरक्षा व शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर मनकापुर , मोतीगंज , छपिया व खोडारे पुलिस को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार सड़कों के किनारे किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को समय रहते हटा दिया जाएगा ।उप जिला मजिस्ट्रेट केपी भारती ने बीते 18 जून को पत्र लिखकर प्रांतीय लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को अवगत करा दिया है ।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 