बभनजोत। ग्राम सभा इसमैला में कोटा चयन को लेकर खुली बैठक हुई निरस्त, ग्रामीणों में आक्रोश
अकबर अली बभनजोत।
बभनजोत गोंडा। विकासखंड बभनजोत के ग्रामसभा इसमैला में ग्राम पंचायत की दूसरी बार कोटा चयन को लेकर खुली बैठक निरस्त होने पर ग्रामीणों और प्रत्याशी ने नाराजगी जाहिर की है। ग्रामसभा इसमैला में विगत वर्ष दिसंबर में कोटेदार रामकुमार की मृत हो जाने से कोटे की दुकान दूसरे गांव के कोटेदार अनाज वितरण किया जा रहा था। कोटा चयन को लेकर ग्राम सभा की खुली बैठक 6 मई को बुलाई गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि 6 मई को भी प्रधान और सेक्रेटरी की लापरवाही से नहीं हो पाई थी। सामंजस्य ना बनने के कारण दूसरी बैठक 12 मई को रखी गई ।

12 मई गुरुवार को जब ग्रामीणों और प्रत्याशी जमा हुए तो सेक्रेटरी यह कहने लगे कि प्रधान की तबीयत ठीक नहीं है। और चुनाव निरस्त कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान झींकन वर्मा के मिलीभगत से ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा बार-बार बैठक को टाल दिया जा रहा है और ना ही अगली बैठक का तारीख बताया गया है ग्रामीणों का कहना है की अगली खुली बैठक की तारीख पर मजिस्ट्रेट की देखरेख में कोटा चयन का चुनाव कराया जाए इस बाबत ग्राम पंचायत अधिकारी राम मोहन द्वारा बताया गया कि ग्राम प्रधान अस्वस्थ है अगली तारीख खंड विकास अधिकारी से बात करके बताई जाएगी।
विरोध प्रदर्शन करने वाले मुख्य रूप से मौजूद रहे जितेंद्र कुमार, गुलाम अहमद, छठ प्रसाद, अफजाल खान, मुरली, अब्दुल अहद ,कनिक राम, अब्दुर रहमान, आदित्य, और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 