मोतीगंज। संदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय युवती की नहर में मिला लाश, मचा हड़कंप
मोहम्मद इरफान मनकापुर।
मनकापुर ।मोतीगंज थाना क्षेत्र के मतवरिया ग्राम पंचायत के मजरे पठानपुरवा गांव की रहने वाली एक किशोरी का शव सरयू नहर मे उतराते हुए सोमवार शाम को दिखाई दिया जिसकी सूचना ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान अरविंद कुमार उर्फ गब्बर को दी सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान गाव वालों के साथ सरयू नहर के पास मौके पर पहुंच कर थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रवोध कुमार को सूचना दी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोतीगंज दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को नहर से निकलवाकर उसकी पहचान कराई तो पता चला कि पठानपुरवा गांव निवासी रामप्रसाद की बेटी विनीता 17 वर्ष के रूप में पहचान की गई |

थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रवोध कुमार ने बताया कि रविवार शाम को किशोरी शौच के लिए घर से निकली हुई थी तब से परिजन काफी तलाश कर रहे थे और किशोरी का पता नहीं चल सका था उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है |और किशोरी की किन परिस्थितियों में मौत हुई मामलें का पता लगाया जा रहा है |

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 