बभनजोत। नरहरपुर में गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर हुई राख
बभनजोत गोंडा। विकासखंड बभनजोत अंतर्गत ग्राम पंचायत नरहरपुर में एक होटल में गैस सिलेंडर फटने से अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण लगी कि एक मोटरसाइकिल व होटल का सामान व नगद मिलाकर लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इसकी चपेट में आने से होटल मालिक समेत 1 लोग झुलस गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएससी केंद्र बभनजोत भेजा प्राथमिक उपचार करने के बाद सीएचसी अधीक्षक ने जिला मुख्यालय रिफर कर दिया है। दोनों की हालत गंभीर। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों व पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग जब तक बुझता तब तक करीब डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी।वहीं राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर होटल के मालिक के परिजनों से पूछताछ कर नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घायलों की पहचान होटल मालिक पांचू निषाद व उनके साले के रूप में हुई है। जीन का इलाज गोंडा जिला अस्पताल में चल रहा।स्थानीय लोगों ने बताया कि ‘आग की लपटें काफी तेज थी, जब तक आसपास के लोग पहुंचते तब तक दुकान में रखा सारा सामान व एक मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि समय पर आग बुझ जाने के कारण आसपास के घरों को किसी भी प्रकार की कोई नुकसान नहीं हुई। बता दे कि विकासखंड बभनजोत में अग्निशमन केंद्र ना होने से क्षेत्र में बड़ी समस्या बनी हुई है।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 