खोड़ारे। पुलिस ने बैंकों में चलाया चेकिंग अभियान, परखी सुरक्षा व्यवस्था, दिए निर्देश
अकबर अली खोड़ारे।
खोड़ारे गोंडा। जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस चौकी गौरा पुलिस चौकी के चौकी प्रभारी ने चलाया बैंक चेकिंग अभियान सुरक्षाकर्मियों सहित अन्य को दीया आवश्यक दिशा निर्देश। आपको बताते चलें कि खोड़ारे थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गौरा पुलिस चौकी के चौकी प्रभारी अरुण कुमार राय ने गुरुवार को चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन बैंक पर पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाकर बैंक पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षा के बारे में जानकारी दी ।

वहीं बैंक में आने वाले लोगों को सख्त निर्देश दिया कि बैंक में बिना काम के कोई ना आए जिसका वही बैंक के अंदर जाए बैंक के अंदर जाते समय बैंक से संबंधित कागजात या पासबुक पास होना अनिवार्य है। अन्यथा बैंक के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। चौकी प्रभारी अरुण कुमार राय ने सुरक्षाकर्मियों को सख्त हिदायत दिया कि बैंक के आसपास फर्जी तरीके से घूमने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखें अगर कोई भी अराजक तत्व किस्म का व्यक्ति दिखाई देता है।
तो तुरंत उसके खिलाफ कार्रवाई करें वही चौकी प्रभारी ने मुख्य रूप से लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया और अलार्म को भी परखा।साथ ही उन्होंने बैंक कर्मियों से खाताधारकों के साथ अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया। बैंकों के बाहर मौजूद संदिग्धों से पूछताछ की गई और बिना वजह मौजूद ना रहने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान धीरेंद्र कुमार कांस्टेबल, पंकज यादव कांस्टेबल, मौजूद रहे।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 