खोड़ारे। संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से रस्सी के फंदे से लटकता हुआ युवक का मिला शव, मचा हड़कंप
अकबर अली खोड़ारे।
खोड़ारे गोंडा। खोडारे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मरैला गांव के समीप आम की बगिया में पेड़ से रस्सी के फंदे से लटकता हुआ लगभग 25 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव। गांव में मचा हड़कंप। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह शिवपूजन उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम पंचायत मरैला थाना खोड़ारे में गांव के बगल आम के बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता शव देखकर ग्रामीणों में मचा हड़कंप घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दीया मौके पर डायल 112 व खोड़ारे थाना प्रभारी मय फोर्स पहुंचकर शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के परिजन ने बताया कि अलीपुर बाजार में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का दुकान करता था जो कि शनिवार शाम को घर नहीं पहुंचा परिजन शाम को परेशान होकर रह गए रविवार सुबह में संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटकता मिला शव।
इस बाबत खोड़ारे थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मरैला गांव के समीप बगिया में पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता शव दिखने की जानकारी मिली थी मौके पर मय फोर्स पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जांच पड़ताल की जा रही है।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 